परीक्षा मे सचल दल ने महाविद्यालयों से पकड़े 9 नकलची

सम सेमेस्टर परीक्षाओं में विवि द्वारा गठित सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ. दुर्गाप्रसाद सिंह एवं इस टीम में सम्मिलित डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. स्मिता, डॉ. सुनील यादव  ने विभिन्न परीक्षा-केंद्रों पर जाकर परीक्षा की वस्तु-स्थिति का निरीक्षण किया। 

इस दस्ते ने बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय से पाँच एवं टीडी कॉलेज में दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए  पकड़ा। टीम ने बजरंग पी जी कॉलेज के कमरा संख्या दो को सामूहिक नकल‌ में जब सील‌ करने की बात की तो परीक्षार्थियों ने शोर  करना शुरू कर दिया , परंतु विश्वविद्यालय की टीम ने समझदारी का परिचय देते हुए पुलिस प्रशासन को बुलवाया ताकि परीक्षा शुचिता पूर्ण एवं शांति ढंग से हो सके। 

वहीं दूसरी तरफ प्रो. धर्मात्मानंद के नेतृत्व में सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ  परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र, परिचय-पत्र को चेक किया। इस दस्ते ने सतीश चंद्र महाविद्यालय से दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा। 

इस टीम में डॉ संध्या, डॉ विवेक यादव एवं संजीव कुमार मिश्र शामिल हैं। शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त स्वयं परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन