प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी प्रभुनाथ गुप्ता का आकस्मिक निधन

व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने निधन पर जताया शोक
बलिया। शहर के स्टेशन चित्तू पांडेय मार्ग पर स्थित आकाशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर एवं ग्राम  विसौली ग्राम के प्रधान, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया के इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य व साहू हितकारिणी समिति बलिया के सदस्य प्रभूनाथ गुप्ता जी का आकस्मिक निधन 31 मार्च को दोपहर लगभग 12: 30 बजे मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में हो गया है।

उल्लेखनीय है कि स्व. प्रभुनाथ गुप्ता द्वारा बहुत सारे समर्थ और जरूरतमंद लोगों को सेवाएं दी जाती रही है। उनके निधन से ग्राम सभा बसौली और बलिया जिले के व्यापारियों में भी शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभुनाथ गुप्ता जी के निधन से व्यापारी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिजनों को इस असहय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन