अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने किया धन्यवाद ज्ञापित
रेवती (बलिया)। रेवती रेलवे स्टेशन की पुनः बहाली के लिए चल रहा धरना 71 दिन बाद समाप्त हो गया। आमरण अनशन कर रहे महावीर तिवारी जी का तबीयत अचानक खराब हो गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भारतीय रेल मंत्रालय के द्वारा स्टेशन बहाली और सुंदरीकरण के दिशा में लगातार सर्वे चल रहा है। क्षेत्रीय सांसद द्वारा 2 महीना में कार्य प्रारंभ होने की आश्वासन दिया गया। स्टेशन की पुनः बहाली में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती केतकी सिंह, क्षेत्रीय सांसद सलेमपुर, बलिया के सांसद और घोसी के सांसद, पूर्व विधायक, तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का सहयोग मिला। इसके लिए व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने सभी को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि व्यापारी संतोष केसरी का दोनों पैर इंटरसिटी पर चढ़ते समय कट गया था। लगभग 15 दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद अरविंद गांधी जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रेवती के द्वारा स्टेशन पर धरना एक दिवसीय और ज्ञापन दिया गया था। श्री गांधी ने धरने पर क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल आमरण अनशन पर बैठे सभी साथियों को अतुलनीय योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रेवती बलिया के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री अनिल केसरी, सुनील केसरी, शांति गुप्ता, राजेश केसरी, पप्पू केसरी, शिवजी केसरी, राजेश गुप्ता टीम के सभी साथियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही रेवती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण पांडे टीम के मोनू कुमार, महावीर तिवारी आदि को भी धन्यवाद दिया है। वही नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडे, भाजपा नेता श्री मांदलू सिंह, भोला ओझा, रेवती क्षेत्र के गांव- जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राणा यादव,बत्रिकालपुर के पूर्व प्रधान ददन पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान, संभ्रांत समाजसेवी, आम जनता को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
No comments:
Post a Comment