केंद्रीय मूल्यांकन कार्य का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

बलिया सहित अन्य जनपदों के प्राध्यापकगणों द्वारा मूल्यांकन कार्य किया जा रहा संचालित
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विगत 25 दिसंबर 2024 से केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहा है।  मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर संजीत कुमार गुप्ता ने मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ आने वाले नव वर्ष की सभी को मंगलकामनाए भी प्रेषित की।

इस समय राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र और शिक्षाशास्त्र का मूल्यांकन पूर्ण होने की अवस्था में है। इसके अलावा मनोविज्ञान, प्राचीन इतिहास, संस्कृत और उर्दू सहित अन्य पाठ्यक्रमो का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मूल्यांकन केंद्र पर बलिया सहित अन्य जनपदों के योग्य प्राध्यापकगणों द्वारा मूल्यांकन कार्य संचालित किया जा रहा है। केन्द्रीय मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय ने तीन सदस्यों की मूल्यांकन समिति का गणन किया है, जो सम्पूर्ण मूल्यांकन का कार्य करा रही है।

 मूल्यांकन  समिति के समन्वयक प्रो अनुराग भटनागर, मनोविज्ञान विभाग, मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज बलिया, सहायक समन्वयक विश्वविद्यालय परिसर के  डां० छबिलाल, सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग व डाँ सौम्या, सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग की निगरानी मे सुचारु रूप से चल रहा है।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन