निःशुल्क चिकित्सा शिविर में असर्फी हॉस्पिटल का रहा योगदान

महायज्ञ में सार्थक सहयोग फाऊंडेशन द्वारा चल रहा चिकित्सा शिविर
बलिया। जनपद के ग्राम डुहा बिहार में स्थित बाबा बालखंडी नाथ जी के आश्रम पर हो रहे 108 कुंडिया कोटि होमात्मक अद्वैत राजसूय महायज्ञ में सार्थक सहयोग फाऊंडेशन द्वारा आयोजित शिविर कैम्प के 14वे दिन क्षेत्र वासियों के इलाज में बलिया के प्रसिद्ध असर्फी हॉस्पिटल का विशेष प्रयास रहा।

अशर्फी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ अंकित चौबे के द्वारा हड्डी रोगियों का इलाज किया गया तथा डॉ एस एन सिंह द्वारा अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगियों का इलाज कर उचित दवाएं दिया गया। असर्फी हॉस्पिटल के प्रबंधक हरेंद्र सिंह ने बताया कि असर्फी हॉस्पिटल सभी प्रकार के रोग हेतु उचित इलाज करने में सक्षम है। हमारा लक्ष्य है कि बलिया वाशियो का इलाज उनके जनपद में हो सके। आज हमारी टीम के निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प में लगभग 150 से अधिक लोगों को चिकित्सा सलाह तथा दवाएं दिया गया। 

दुर्गेश चतुर्वेदी जी ने बताया कि सार्थक सहयोग फाऊंडेशन की द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैम्प का मुख्य कार्य सभी लोगों को निरोग रखने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष योगदान मांधाता यादव, सर्वेश, मनीष विश्वकर्मा आदि सम्मानित बंधु द्वारा सहायता प्रदान किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन