शिव मंदिर शिव कमेटी की बैठक में कई समितियो का हुआ गठन


मूर्ति सुरक्षा, दर्शकों का सहयोग, प्रसाद वितरण एवं नाटक के सफल मंचन पर हुई चर्चा
दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव स्थित शिव मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवम विशाल दुर्गा पूजा की तैयारी की गई है।

 इसके लिए शिव मंदिर शिव कमेटी के सदस्यों ने तैयारी में पंडाल को अंतिम अंतिम रूप देते हुए पूजा की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसको लेकर शिव मंदिर शिव कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में कई समितियां का गठन करते हुए कई आवश्यक निर्णय लिया गया। जिसमें मूर्ति सुरक्षा, दर्शकों का सहयोग, प्रसाद वितरण एवं नाटक के सफल मंचन पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ सिंह, अंजनी सिंह, राजेश सिंह, सुमित सिंह, बिट्टू सिंह, गोलू सिंह, लालजी सिंह, नित्यानंद सिंह, आशीष सिंह, पिंटू पासवान, पप्पू गोड, अरविंद गुप्ता, सुंदरम सिंह, अभिषेक, आशीष सिंह, लिल्टु सिंह, अनीश सिंह, पीयूष सिंह, राहुल गुप्ता, दुलदुल सिंह, पीयूष, अवनीश, गौरव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन