Monday, October 21, 2024

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती


हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल्दी थानाध्यक्ष निरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। ऐसे में नये थानाध्यक्ष के रुप में आये मिथिलेश कुमार के लिए तस्करो व माफियाओं पर लगाम लगाना कठिन चुनौती है। हालांकि शराब कारोबारियों व मनबढ़ युवकों में इनके आते ही भय व्याप्त हो गया है।

नवागत थानाध्यक्ष के लिए भी लाल बालू, सफेद बालू, मिट्टी खनन व शराब की तस्करी जैसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में शराब के कारोबारियों, गांजा, हीरोइन व गौ तस्करी तथा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाना नये थानाध्यक्ष के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। वहीं बालू के अवैध खनन व अबैध लाल बालू  में लगे माफिया तंत्र पर काबू पाना अलग चुनौती होगी। थाना क्षेत्र में नदी के तट पर रात में नाव के सहारे अवैध लाल बालू को लेकर भंडारण के बाद बिक्री का धंधा भी जोरो पर चलता है। जबकि क्षेत्र से मिट्टी एवं बाढ़ क्षेत्र में सफेद बालू का खनन कर ढुलाई भी अवैध तरीके से होती रही है। इस पर अंकुश लगाना नये थानाध्यक्ष के लिए एक चुनौती से कम नहीं है। वहीं बिहार से सटे होने के कारण शराब, पशुओं का अवैध रूप से बिहार ले जाने का धंधा भी काफी जोरो पर रहता है। तथा हल्दी - सोनवानी मार्ग पर शराब की दुकान होने के कारण इस मार्ग पर शराबियों का जमावड़ा एक अलग समस्या है। देखा जाए तो करीब 25 ग्राम पंचायतों वाले हल्दी थाना क्षेत्र में चोरी, छीनैती, मारपीट, धोखाधड़ी, छेड़खानी आदि सामान्य बात है। 

इस सभी को ध्यान में रखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखना भी नये थानाध्यक्ष की कार्यशैली व क्षेत्र के लोगों को विश्वास में लेकर चलने पर निर्भर करता है। क्यों कि करीब छः माह से क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ कुछ ज्यादा ही बढ़ा है। इसलिए नए थानाध्यक्ष को सभी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय लोगों के विश्वास पर खरा उतरना होगा।
रिपोर्ट: असगर अली 

चित्र परिचय: मिथिलेश कुमार, नवागत थानाध्यक्ष, हल्दी, बलिया

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...