मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ

आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा उपचार
बलिया। नगर के गड़वार रोड मुलायम नगर निधआयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगारिया गाँव मे मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का शुभारंभ डॉ. ऐ. के स्वर्णकार के कर कमलों से किया गया। 

इस मौके पर डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि इस केंद्र के खुल जाने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने चिकित्सकीय सुविधा के विस्तार पर प्रकाश डाला।

 इस मौके पर क्षार सूत्र सेंटर के संचालक डॉक्टर निगम ने बताया कि यहां पर पंचकर्मा एवं क्षार सूत्र विधि द्वारा गुदा रोग का उपचार किया जाएगा। यहां पर पुराने से पुराने पाइल्स, फिस्टुला, भगंदर आदि रोगों का सफल इलाज होगा। इसके अलावे अन्य रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगा।

 इस मौके पर डॉ. प्रीति स्वर्णकार, अशोक वर्मा, नागेंद्र प्रसाद, शबद प्रकाश, अंशुमान सिंह, सौरभ कुमार, डॉ. एम डी आजम, संजय कुमार, अखिलेश राय, विजय वर्मा, कैलाश दूबे आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-