मदद संस्थान समाज के सबसे निचले व्यक्ति के दरवाजे तक पहुंचने में रहा है सफल: अखिलानंद तिवारी

नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों को माल्यार्पण कर किया गया सम्मानित
बलिया। महर्षि भृगु के मंदिर में रविवार के दिन मदद संस्थान की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। लगभग 2 घंटे तक चली इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें और संगठन के सफलता पूर्ण संचालन पर सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि नेक और पवित्र नियत से बना यह मदद संस्थान समाज के सबसे निचले व्यक्ति के दरवाजे तक पहुंचने में सफल रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब मदद संस्थान के सदस्य ब्लॉक सहित ग्राम पंचायत में भी अपनी टीम खड़ा कर लोगों के दुःख दर्द को बांटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

इस मौके पर मदद संस्थान के संरक्षक मंडल में लक्ष्मण गिरि, डॉ हरेराम, बृजेश सिंह गायघाट, सतीश मेहता, डॉ हरेंद्रनाथ यादव, रमेश मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, रमेश चतुर्वेदी, अनिल सिंह बेलहरी, श्रीप्रकाश सिंह, संत पवनजी महाराज, अरुण सिंह गामा, संदीप सिंह, अजय मिश्र के अलावा उपाध्यक्ष पद पर अरुणेश पाठक, जितेंद्र उपाध्याय, गणेशजी सिंह, उपसचिव पद पर राजीव शंकर चतुर्वेदी, नितेश पाठक, ऑडिटर शंकर प्रसाद चौरसिया, मीडिया प्रभारी बब्बन विद्यार्थी, प्रवक्ता विवेक सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता, आईटी सेल प्रभारी शशांक शेखर पांडेय, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह, विपिन चौबे व विकास चौबे आदि लोगों का चुनाव सर्वसम्मत से किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए सभी से अनुरोध किया गया कि आप सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार के लिए पूरे मनोयोग से इस कार्य में लग जाय।

बैठक में मुख्य रूप से शंकर प्रसाद चौरसिया, विवेक सिंह, नीतेश पाठक, रमेशचंद्र गुप्ता, प्रमोद मिश्रा बच्चन प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, श्रवण पांडे, अजय मिश्रा, अनूप कुमार गिरी, अभय सिंह, संदीप सिंह, अरुणेश पाठक, अवनीश सिंह, पवन गुप्ता, विनोद पासवान, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, दिग्विजय सिंह, गणेशजी सिंह, राजीव शंकर चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, दिलीप पांडेय, श्रीभगवान चौधरी, अंगद सिंह, दुर्ग विजय सिंह, लालबाबू वर्मा, अजीत सिंह, दीपक गुप्ता, अवधेश गुप्ता, निरंजन तिवारी, बब्बन विद्यार्थी, नरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता अखिलानंद तिवारी संचालन रणजीत सिंह ने किया।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन