उनके बलिदानों के मूल्य को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए: विनोद प्रकाश सिंह
जनता इंटर कॉलेज नवानगर में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण
सिकंदरपुर (बलिया)। जनता इंटर कॉलेज नवानगर बलिया में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया गया।
झंडारोहण के पश्चात जनता इंटर कॉलेज नवानगर के प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश सिंह ने स्वतंत्रता के महत्व को समझाते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने हेतु हजारों लाखों की संख्या में सेनानी शहीद हुए तब जाकर हमें आजादी प्राप्त हुई। इस आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों ने न केवल अपना खून बहाया था बल्कि इसके लिए उन्होंने अपने परिवार का त्याग कर दिया था। उनके इन बलिदानों के मूल्य को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति ईमानदार कर्तव्यनिष्ठा सजग, सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद बलिया के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह मुनन, प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षक एवं सभी कर्मचारी और बच्चे उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment