Sunday, June 30, 2024

"आदर्श चिकित्सक" को समाज हमेशा देता है सम्मान


चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे "चिकित्सा भूषण" सम्मान से होंगे सम्मानित

चिकित्सक दिवस पर विशेष
बलिया। हर साल एक जुलाई पूरे देश में "डॉक्टर्स डे" के रूप में मनाया जाता है। चिकित्सक को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है क्योंकि यह लोग मरीज के दर्द को खत्म करने का प्रयास करने के साथ कई बार तो उनकी जिंदगी वापस लौटाने का काम करते हैं। अपने मरीज के प्रति समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

    हर वर्ष की भांति इस साल भी इस अवसर पर कई आयोजन किए जाएंगे। इसी क्रम में आईएमए की बलिया शाखा द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए "चिकित्सा भूषण" सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष यह सम्मान जिला महिला अस्पताल स्थित प्रश्वोत्तर केंद्र पर तैनात वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ मणि दुबे को भी दिया जाएगा। यहां यह बताना उचित होगा की डॉ दुबे को कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 2020 से लेकर अभी तक हर वर्ष सम्मानित किया जाता रहा है। वर्ष 2020 में डा दुबे को तत्कालीन जिलाधिकारी श्री हरी प्रताप शाही, सीडीओ डॉ विपिन जैन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जितेंद्र पाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया था। 

तत्पश्चात वर्ष 2021 एवं 2022 में लगातार तत्कालीन सीडीओ श्री प्रवीण वर्मा द्वारा डॉ दुबे को कोरोनारोधी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया। 30 मई 2022 को तब जनपद के लोकसभा सांसद माननीय वीरेंद्र सिंह मस्त द्वारा भी डॉ दुबे को कोरोना की रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए टाउन हॉल में सम्मानित किया गया था। वर्ष 2023 में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री बृजेश पाठक जी द्वारा 24 दिसंबर को डॉक्टर दुबे को लखनऊ में सम्मानित किया गया था।

 डॉ दुबे वर्तमान में जनपद में कार्यरत समस्त सरकारी एलोपैथिक चिकित्सकों के संगठन (यूपीपी एचएमएस) के सचिव भी हैं। इस वर्ष डॉ दुबे को चिकित्सा भूषण सम्मान मिलने से समस्त चिकित्सकों में हर्ष व्याप्त है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...