व्यापारियों ने डीएम को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न से किया सम्मानित

कलेक्टर सभागार में हुई जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक के दौरान हुआ कार्यक्रम
बलिया। कलेक्टर सभागार में जिलाधिकारी बलिया रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित व्यापारियों की समस्या को सुना गया व अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष  अरविंद गांधी के द्वारा जिलाधिकारी बलिया रविंद्र कुमार को 2024 लोकसभा के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करने के लिए पुष्प, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलिया, सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, डीसी जीएसटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापारी नेता सतीश कुमार गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, प्रदीप वर्मा, मन्जय सिंह, रजनीकांत सिंह आदि बहुत सारे व्यापारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा