लोकतंत्र की मजबूती के लिए करना होगा कलम का उपयोग: कृष्णकांत पाठक

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित हुई संगोष्ठी
दुबहर (बलिया)। देश की आजादी की लड़ाई लड़ने या लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने में पत्रकार समाज भी कभी पीछे नहीं हटा। इतिहास गवाह है कि पत्रकारों ने पत्रकारिता के लिए समय-समय पर अपने प्राणों की आहुति दी है। 

उक्त बातें हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुरुवार को पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के सौजन्य से आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जनपद के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकान्त पाठक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो विभिन्न संस्थाओं की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करता है। उन्होंने आज के पत्रकारों को सीख देते हुए कहा कि कलम तलवार से भी बड़ी है और इसका उपयोग हमेशा समाज की भलाई, विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करना होगा तभी जाकर के हमारा राष्ट्र उन्नति करते हुए विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकारों को कलम डायरी एवं अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र गुप्ता ने वर्तमान पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित चुनौतियो और पत्रकारों को बरतने वाली सावधानियो पर प्रकाश डाला। 

इस मौके पर मुख्य रूप से नागेंद्र तिवारी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, रमेशचंद्र गुप्ता, गोविंद पाठक, कुलदीप दुबे, संदीप गुप्ता, नितेश पाठक, पन्नालाल गुप्ता, अख्तर अली, धीरज यादव, डॉ हरेंद्र यादव, प्रियम्बद दुबे, विवेक सिंह, गणेश जी सिंह, पवन गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत पाठक एवं संचालन रणजीत सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन