नगर पंचायत ओरन में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान


नपं की टीम ने छापेमारी कर जब्त की 35 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक, वसूला 8 हजार रुपया जुर्माना
बांदा। प्रमुख सचिव नगर विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश की क्रम में जिलाधिकारी बांदा  के मार्गदर्शन में नगर पंचायत ओरन में फिर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया।

 शनिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में छापा मारकर 35 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी गई। दुकानदारों पर 8 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान दुकानदारों को जागरूक करते हुए चेतावनी भी दी गई।अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पहले से ही पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। इस संबंध में कई बार मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना लोगों तक पहुंचाई गई है। अब स्वयं टीम जाकर निरीक्षण कर रही है और प्रतिबंधित प्लास्टिक के विक्रेताओं को धर पकड़ कर रही है।

 छापेमारी टीम में डीपीएम अभिषेक खरे, सफाई नायक सहित क्षेत्रीय पुलिस टीम मौजूद रही।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा