Sunday, May 12, 2024

सागर सिंह नागेंद्र को उप मुख्यमंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव एवं चंदौली प्रभारी थे सागर सिंह नागेंद्र
बलिया। रामलीला मैदान की ग्राउंड में एक जनसभा के दौरान लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव एवं चंदौली प्रभारी सागर सिंह नागेंद्र को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा अंग वस्त्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाया गया। साथ ही उनके साथ दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

इस मौके पर सागर सिंह नागेंद्र ने कहा कि मैं पार्टी के कार्य को पूरा निष्ठा से निभाउंगा और बलिया में एक जून को भारतीय जनता पार्टी से 72 बलिया लोकसभा प्रत्याशी नीरज भैया को विजय दिलाना मेरा संकल्प रहेगा और 400 का नारा को साकार करना है। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,  राज्य सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, नपा बलिया चेयरमैन मिठाई लाल, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...