बलिया को पुनः डबल इंजन की सरकार से जोड़ने में अपने बूथ का दे सहयोग: ए के शर्मा

फेफना विधानसभा में आयोजित हुआ भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन 
बलिया। लोकसभा क्षेत्र बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर इन दिनों विभिन्न स्थानों पर बूथ अध्यक्षों मंडल के कार्यकर्ताओं से सम्मेलनों के अंतर्गत चर्चा और संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा विभिन्न विधान सभाओं के विभिन्न स्थानों पर भी आम जनमानस से मुखातिब हो रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ने बैरिया विधान सभा के विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया और उनका समर्थन प्राप्त किया। भाजपा प्रत्याशी ने फते राय के टोला, फकरू राय के टोला, नेका राय के टोला, नवका टोला, रामनगर, इब्राहिमाबाद, मिश्र के मठिया अन्य स्थानों पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर जन संवाद किया।

फेफना विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए के शर्मा जी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा की हर बूथ अध्यक्ष अपने बूथ से बलिया में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए योगदान सुनिश्चित करें और बलिया को पुनः डबल इंजन की सरकार से जोड़ने में अपने बूथ का सहयोग दें। 
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहित पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, संजय यादव जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बलिया, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राजीव मोहन चौधरी, उपेंद्र पाण्डेय सहित बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक तथा प्रभारी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन