Monday, April 22, 2024

गठबंधन के सभी लोग मिलकर बलिया लोकसभा में लाएंगे परिवर्तन की आंधी: कान्हजी

बलिया लोकसभा क्षेत्र से सनातन पाण्डेय को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर जताया हर्ष
बलिया। समाजवादी पार्टी ने बलिया लोकसभा क्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से पुनः एक बार सनातन पाण्डेय पर ही विश्वास जताया है। सनातन पाण्डेय इसके पूर्व में 2007 से 2012 तक तत्कालीन चिलकहर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एवं 2013 से 2017 तक जब प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार थी तो दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के रुप में भी कार्य कर चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी समाजवादी पार्टी ने सनातन पाण्डेय को ही अपना उम्मीदवार बनाया था।

                          सनातन पाण्डेय

  प्रेस को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने सनातन पाण्डेय प्रत्याशी घोषित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को पूरे जनपद के तरफ़ से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन में सम्मिलित सभी दल के कार्यकर्ता इस निर्णय से अहलादित हैं और गठबंधन के सभी लोग मिलकर बलिया लोकसभा में परिवर्तन की आंधी लायेंगे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...