नकली दवा के बिक्री की शिकायत पर दुकान पर छापेमारी


लिए गए अलग-अलग चार दवाओं के नमूने
बलिया। बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने और नकली दवा की बिक्री करने की शिकायत को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने सम्बंधित दुकान पर मंगलवार को छापेमारी की। कागजातों का निरीक्षण किया और अलग-अलग दवाओं के चार नमूने लिए। 

जिलाधिकारी से किसी ने नगरा थाना क्षेत्र के गोसाई चट्टी पर तिवारी मेडिकल स्टोर की शिकायत की। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को करवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम और सीएमओ के निर्देश पर औषधि निरीक्षक श्री शुक्ल ने दुकान पर टीम के साथ छापेमारी की। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, खरीद की गई दवाओं की बिल, स्टॉक रजिस्टर व अन्य कागजातों की जांच की। जांच में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस वैध पाया गया। औषधि निरीक्षक ने दुकान से अलग-अलग चार दवाओं के नमूने लिए जिसे दुकानदार के समक्ष ही सीलबंद किया गया। 

इसके बाद टीम ने ताड़ीबड़ागांव में पवन मेडिकल स्टोर, भीमपुरा थानाक्षेत्र के उधरन चट्टी पर चौहान मेडिकल व राहुल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। टीम ने सभी दुकानदारों को दवाओं की खरीद व बिक्री की रसीद रखने, स्टॉक रजिस्टर व साफ सफाई के निर्देश दिए गये। टीम में वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय उपस्थित थे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन