भाजपा नवानगर मण्डल की हुई बैठक
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव भी हुए सम्मिलित
सिकंदरपुर (बलिया)। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव जी आज भाजपा नवानगर मण्डल की बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त मण्डल संयोजक क्षितिज प्रताप सिंह जी ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अरविन्द राय जी, मण्डल प्रभारी मनोज मिश्रा जी, जयनाथ कुशवाहा, सतेंद्र राजभर, अरविन्द राय जी,श्री अनिल पाण्डेय जी, ध्रुव नारायण सिंह उर्फ पिंटू, राजेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष आकाश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अरुंजय चौहान, हरिहर राजभर, बागेश्वर नाथ दुबे, सोनू वर्मा, दीनबंधु राजभर, मण्डल पदाधिकारीगण, शक्ति केन्द्र प्रभारी/संयोजक, बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: असगर अली
Comments
Post a Comment