Saturday, April 20, 2024

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा 23 अप्रैल को


पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के 7वी पुण्यतिथि पर होगी सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा
बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सियाराम यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का 23 अप्रैल को कदम चौराहा पर प्रत्येक वर्ष का भांति इस वर्ष भी पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण केवल सर्वदलीय श्रद्धांजलि अर्पित 10 बजे सुबह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री पाठक का राजनैतिक सफर बलिया जिले के रेवती ब्लाक के प्रमुख बनने के बाद 1966 से प्रारम्भ हुआ था। प्रदेश में उनको वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में जाना जाता था। 50 वर्षों से भी ज्यादा की  राजनीतिक यात्रा में पूर्व मंत्री सात बार विधायक रहे। बच्चा पाठक उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार कबीना मंत्री रहे एवं कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदों पर रह कर दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किये। 1967 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड कर प्रदेश की राजनीति में कदम रखा किन्तु वे चुनाव हार गए। 1967 में कांग्रेस ने उन्हें बांसडीह से टिकट दिया। किन्तु वे चुनाव हार गए पुन: 1969 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े एवं जीत हासिल किया। तब से श्री पाठक पीछे मुड़ कर नहीं देखे। 

विधानसभा चुनाव 1971, 1974, 1977 एवं 1980 में उन्होंने लगातार जीत दर्ज कर बांसडीह का नेतृत्व किया। 1984 में किन्ही कारण से उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिल सका। 1989 में कांग्रेस से चुनाव लड़े किन्तु असफल रहे। पुन: बांसडीह से 1991 एवं 1996 में वो  लगातार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। कहा जा सकता है कि एक ही विधानसभा से एवं एक ही पार्टी से सात बार विधायक बनने का रिकार्ड बलिया में बच्चा पाठक के नाम है।  1977 की जनता पार्टी की लहर में जब कांग्रेस का लगभग सफाया हो चुका था उस वर्ष का चुनाव भी जीते।
रिपोर्ट: संतोष तिवारी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...