पुलिस अधीक्षक के की गई आरोपियों पर कार्रवाई की मांग


अरविंद गांधी के नेतृत्व में एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
बलिया। भारतीय वैश्य चेतना महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक बलिया से मिला प्रतिनिधिमंडल में  राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिनेश जी, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, कोषाध्यक्ष जयशंकर वर्मा, प्रीतम गुप्ता, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गत 12 दिसंबर 2023 को रेलवे स्टेशन शहर बलिया के पास में राकेश कुमार गुप्ता पर रात 10:00 बजे कुछ लोगों के द्वारा हमला किया गया। उसके सर पर गंभीर चोट आई जिसका इलाज जिला अस्पताल बलिया एवं अब फातिमा मऊ में चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिर 16 दिसंबर 2023 को हुआ। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। एफआईआर में 323, 504, 506, 308 धारा आईपीसी लगा था। पुलिस अधीक्षक बलिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातो को गंभीरता से सुनते हुए कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।

  इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक बलिया के डीआईजी स्तर पर प्रोन्नत पर उनको बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी