एसोसिएशन द्वारा वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

सड़क का नामकारण जननायक जी के नाम पर करने हेतु नपा अध्यक्ष के साथ हुआ वार्ता
बलिया। ऑल इंडिया महापदम कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन जनपद द्वारा 31 दिसंबर दिन रविवार को वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।
 जिलाध्यक्ष नथुनी राम नंद और जिला सचिव डा. सुनील कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जिला संरक्षक नित्यानंद ठाकुर जी, विधि परामर्शी मा. निर्मल ठाकुर एडवोकेट, संगठन सचिव मा. चन्द्रहास ठाकुर तथा महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्षा सुमन ठाकुर , जिला सचिव श्रीलता , कोषाध्यक्ष अनीता देवी, उपाध्यक्ष सावित्री देवी के द्वारा वार्षिक कैलेंडर  वर्ष  2024 का विमोचन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय उदय नारायणनंद जी और आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष माननीय एल बी शर्मा की भी  गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इससे पूर्व आज ही AIMCEA जिलासचिव  सुनील कुमार ठाकुर के अगुवाई में एल बी शर्मा, डा विरेन्द्र ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर, नथुनी राम नंद, लक्ष्मण ठाकुर द्वारा बलिया नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता से मिलकर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर बलिया के किसी एक सड़क का नाम जननायक जी के नाम पर  नामकरण करने संबंधी विषय पर भी विचार-विमर्श किया। जिसका  नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्ण आश्वासन दिया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा