Tuesday, November 21, 2023

काव्य लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 
दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे आयोजित
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संरक्षक माननीय कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता है। दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने है। दिनांक 21/11 /2023 को काव्य लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
निबंध लेखन का विषय पर्यावरणीय चेतना और लोक जागरण  एवं काव्य लेखन का विषय देश प्रेम और राष्ट्रीय चेतना रहा। इस तरह के प्रतियोगिता  से विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना और देश प्रेम की भावना प्रबल होती हैl विद्यार्थी देश के भविष्य होते है उनमें देश प्रेम और अपने पर्यावरण ज्ञान का बोध होना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लियाl दीक्षांत सप्ताह कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरिता पांडेय इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संदीप यादव सह संयोजक डॉ. अभिषेक मिश्र,डॉ. नीरज सिंह डॉ दिलीप मद्देशिया आदि उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: विनय कुमार

No comments:

Post a Comment

खरवार जाति के व्यक्तियों का जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक हो जारी

बलिया सदर तहसीलदार से मिले खरवार समाज के लोग बलिया। खरवार जनजाति संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक राघवेंद्र प्रताप ख...