Friday, November 24, 2023

दी सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण संपन्न


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सत्र 2023 -24 के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरूआत  सभा की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार सप्तम जनपद न्यायाधीश बलिया,  मुख्य अतिथि  न्यायमूर्ति मांधाता सिंह, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश व वर्तमान सदस्य व जय नारायण पांडे पूर्व उपाध्यक्ष वर्तमान सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश, एल्डर कमेटी के सदस्य और चुनाव अधिकारी पीएन सिंह जी व विद्यासागर मिस्र एल्डर कमेटी के सदस्य व भोलानाथ मिश्र एल्डर कमेटी के अध्यक्ष, मनिंद्र नाथ राय, रामाधार तिवारी एल्डर कमेटी के सदस्य  व नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर वह दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 कार्यक्रम के अगली कड़ी में चुनाव अधिकारी विद्यासागर मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी को बाहर के गरिमा को पद की शपथ दिलाई और अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने नवनिर्वाचित महासचिव धीरेंद्र नाथ तिवारी व कोषाध्यक्ष अमित कुमार पांडे व अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अगली कड़ी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि और जनपद न्यायाधीश अन्य सम्मानित अतिथि गण का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम   भेंट कर स्वागत किया गया। अनुभा राय जी ने कार्यक्रम के अतिथि गण  स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभा को सुभाष पांडे पूर्व अध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष ने संबोधित किया और कहा की नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण को नसीहत दी कि आप लोग बार की गरिमा व प्रतिष्ठा को बनाए रखेंगे।   कार्यक्रम में बनारस बार एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप राय भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद  न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी, प्रथम कांत ,राहुल दुबे व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। 

विनय कुमार सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी, अजय कुमार राय सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, अवधेश राय पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन बलिया, राज नारायण यादव अधिवक्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, विमल कुमार राय, पीयूष कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष फौजदारी बार, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष व सिविल बार कचहरी के अन्य सभी सम्मानित अधिवक्ता  उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोग ने जलपान किया। और साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ दिनेश्वर गिरी, प्रधान डुमरी सतीश सिंह, पूर्व प्रधान सागरपाली नसीम व्यवहार ने अध्यक्ष जी को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...