Saturday, October 28, 2023

रसड़ा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कोटवारी चट्टी के पास से अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बलिया। जनपद के थाना रसड़ा पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया एस0 आनन्द के आदेश के अनुपालन मे  अपराध नियत्रंण व संदिग्ध व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में रसड़ा पुलिस टीम के उ.नि. बाँक बहादुर सिंह मय हमराह हे.का.पंकज पाण्डेय के मु0अ0सं0- 498/2023 धारा 308 भादवि0 से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त विजय राम पुत्र स्व. मुसाफिर राम निवासी नागपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया की तलाश मे क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास ने बताया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कोटवारी चट्टी के पास खड़ा है, जो कही जाने की फिराक में है।

 इस सूचना पर विश्वास कर मै उ.नि. मय हमराह के तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त राज सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी सँवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया को दिनांक 28.10.2023 को समय करीब 11.35 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. विजय राम पुत्र स्व. मुसाफिर राम निवासी नागपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 65 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान/ दिनांक /समय-
1. कोटवारी चट्टी  से दिनांक 28.10.2023 समय 11.35 बजे थाना रसड़ा जनपद बलिया । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 गणेश पाण्डेय थाना रसड़ा जनपद बलिया  
2. हे.का.प्रमोद यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया 
3. का.पंकज विश्वकर्मा थाना रसड़ा जनपद बलिया । 
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...