आदि कवि की रचनाएं मानवता व समाजिक विकास के लिए करेंगी मार्ग प्रशस्त

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के आवास पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती
बलिया। नगर के पानी टंकी जगदीश पुर स्थिति समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के आवास पर शनिवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई।
 इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश ऋषियों मुनियों का देश रहा हैं। आदि काल से ही दुनिया को राह दिखाने का कार्य हमारे देश ने किया हैं। आज पूरी दुनिया हमारे वेद पुराणों पर शोध कर रही हैं हमारे देश के आज के युवा वर्ग को देश के महान ऋषियों मुनियों के जीवन और इनके द्वारा रचित ग्रंथो, पुराणों से सिख लेनी चाहिए। और उस रास्ते पर चल कर देश में एकता सद्भाव को बढ़ावा देने पर काम करना चाहिए। आज के परिवेश में महर्षि वाल्मिकी जैसे आदि कवि की रचनाएं मानवता और समाजिक विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगी।

     इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता/उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय "कान्हजी" अमित सिंह, अमित राय, छोटक राजभर, प्रवीण सिंह विक्की, छोटू यादव, विनोद पासवान, सुनील प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा