नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी

अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश के उपाध्यक्ष अरविंद गांधी बलिया जनपद के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय संजय यादव पूर्व विधायक के आवास पर मिलकर बधाई दिया। साथ ही साथ अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष माननीय संजय यादव पूर्व विधायक ने श्री गांधी को आश्वासन दिया कि व्यापारी समाज के मान-सम्मान पर कोई आंच आने नहीं दिया जाएगा। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रयाग चौहान, भारतीय तुरैहा चेतना महासभा बलिया के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश तुरैहा, सिकंदरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राजेश सरैया आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी