विश्वास पर खरा उतरने का ईमानदारी से करूंगा प्रयास: कामेश्वर सिंह


सपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं सुशील पाण्डेय का हुआ स्वागत
बलिया। समाजवादी पार्टी के युवा  साथियों द्वारा पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं सुशील पाण्डेय "कान्हजी" का स्वागत शहर के एक होटल के सभा कक्ष में
किया गया। युवा साथियों ने माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर सपा  उपाध्याक्ष द्वय का स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में  कामेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस उम्मीद एवं विश्वास से यह जिम्मेदारी मुझे दी गई हैं उस विश्वास पर खरा उतरने की ईमानदारी से प्रयास करूंगा। साथ ही आप लोगो ने आज जो स्नेह दिखाया हैं उसका भी आजीवन ऋणी रहूंगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार।
      
पार्टी उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने इस मौके पर कहा कि मै समाजवादी विचाराधारा का एक अदना सा कार्यकर्ता हूं। अभी तक पार्टी द्वारा को भी दायित्व मुझे दिया गया आप साथियों के सहयोग से उसे निभाया हूं आगे भी आप सबके साथ एवं सहयोग की आवश्यकता पड़ती रहेगी उम्मीद हैं आपका स्नेह  मिलता रहेगा। इस बार 2024 का चुनाव देश के लोकतंत्र एवं संविधान के लिए अत्यन्त ही महत्वपूर्ण हैं इसे जितने के लिए पूरे मनोयोग से आज ही से लगना होगा और जितना होगा।

इस अवसर पर सर्वश्री गौरव वर्मा, गोलू वर्मा, कुणाल पाण्डेय, अमरजीत वर्मा, गौतम यादव, रिशु कुमार, छोटू यादव, सुनील कुमार, राकेश यादव, गुड्डू यादव, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा