जीएसटी सर्वे के अभियान के विरोध में व्यापार मंडल ने सौपा ज्ञापन


जनपद में व्यापारियों व उद्यमियों को भय मुक्त माहौल दिया जाने की मांग
बलिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत की बलिया इकाई के द्वारा जीएसटी सर्वे के चलाए जाने हेतु अभियान के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

 जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठ कार्यालय जाकर कमिश्नरेट जीएसटी अधिकारी विवेक कुमार को ज्ञापन सौंपा कर मांग किया कि निर्मला सीतारमण जी वित्त मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को यह मांग पत्र जो पांच सूत्री हैं को भेजा जाए। तथा जनपद में व्यापारियों व उद्यमियों को भय मुक्त माहौल दिया जाए। इस दौरान डॉ बीएन गुप्ता संरक्षक, आशीष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, विवेक कुमार गुप्ता, पिंटू जिला मंत्री, संजय कुमार गुप्ता अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन, डी.पी गुप्ता सक्रिय सदस्य, कन्हैया प्रसाद नगर अध्यक्ष, शशि कांत पांडे सक्रिय सदस्य, विनोद कुमार तिवारी जिला मंत्री, हर्ष अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन