Sunday, May 28, 2023

नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में एक गिरफ्तार


थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा की गयी गिरफ्तारी 
बलिया। थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर के उ0नि0 शिवमूर्ति तिवारी मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र तलाश  व वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित छेड़खानी करने वाला अभियुक्त हुसैनपुर में मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सरल गोंड़ पुत्र श्रीनिवास गोंड़ निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को सन्त रविदास मन्दिर के  पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सरल गोंड़ पुत्र श्रीनिवास गोंड़ निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

सम्बन्धित अभियोग-   
1. मु0अ0स0 173/23 धारा 323,354 भादवि व 9m/10 पास्को एक्ट थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 शिवमूर्ति तिवारी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
2. हे0 का0 ओमप्रकाश थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...