Thursday, May 25, 2023

थाना चितबडागांव पुलिस द्वारा एक गोतस्कर गिरफ्तार


कब्जे से एक अदद पिकप वाहन से तीन राशि गोवंश बरामद
बलिया। जनपद के थाना चितबडागांव पुलिस द्वारा एक नफर गोतस्कर गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक अदद पिकप वाहन से तीन राशि गोवंश बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में गुरुवार को उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराह  फोर्स के साथ द्वारा संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग में ग्राम मर्चीखुर्द में मौजूद थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कारो गांव की तरफ से दो व्यक्ति एक पिकप पर गोवंश लादकर वध हेतु बिहार ले जा रहे है। इस सूचना पर सिंगारपुर चौराहा के पास से वाहन चेकिंग में अभियुक्त 1. गोलू यादव पुत्र रामनरायन यादव निवासी इच्छा चौबे का पुरा थाना नरही बलिया के कब्जे से 01 पिकप में 03 राशि गोवंश (01 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा व 01 राशि बछिया) बरामद किया गया तथा दूसरा व्यक्ति मौके से भागने में सफल हो गया जिसका नाम पता बड़क यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव निवासी इच्छा चौबे का पुरा थाना नरही जनपद बलिया पकड़े गए अभियुक्त द्वारा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

बरामदगी-
01 अदद पिकप नं0 UP65BT 7294 से 03 राशि गोवंश (01 राशि गाय, 01 राशि बछड़ा व 01 राशि बछिया) 

नाम पता अभियुक्त-
1. गोलू यादव पुत्र रामनरायन यादव निवासी इच्छा चौबे का पुरा थाना नरही बलिया।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 87/23 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना चितबडागांव, बलिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर यादव थाना चितबडागांव, बलिया 
2. का0 अविनाश चौधरी थाना चितबडागांव बलिया 
3. का0 अतुल तिवारी थाना चितबडागांव बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

मनाई गई हनुमान जयंती एवं बैसाखी त्यौहार

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ आयोजन नरही (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया, बलिया में हनुमान जयंती और बैसाखी का आयोजन 12 अप्रैल को ...