Sunday, April 30, 2023

दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर बलिया में करेंगे विकास: सर्वदमन कुमार


आम आदमी पार्टी के कैंप कार्यालय का हुआ उदघाटन
बलिया। शहर के एलआईसी मालगोदाम रोड पर रविवार को आम आदमी पार्टी के कैम्प कार्यालय कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

इस मौके पर बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद  प्रत्याशी सर्वदमन कुमार राजू ने बताया कि इस चुनाव को हम दमखम के साथ लड़ेंगे। क्योंकि जिस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही है ठीक उसी प्रकार विकास बलिया में भी होगा। आप लोग हम पर विश्वास करके एक बार सेवा का मौका दें। जिससे कि बलिया का विकास हो सके। हमारा प्राथमिकता रहेगा कि शहर में जितने भी सरकारी विद्यालय हैं उनको वाईफाई और हाई फाई की व्यवस्था कराना। क्योंकि गरीब के भी बच्चे सरकारी विद्यालयों में अच्छे ढंग से पढ़ सके। दिल्ली मॉडल को बलिया में भी लाना है। 

कार्यालय उद्घाटन के दौरान धनंजय सिंह, रतन प्रकाश वर्मा, भानु प्रकाश वर्मा, प्रहलाद खरवार, योगेश कुमार खरवार, ओम प्रकाश कुशवाहा, दीपक कुमार पिन्टू, राकेश जायसवाल, कृष्ण वर्मा, संजय उपाध्याय, मनोज राय, बंटी जायसवाल, प्रभात खरवार, शंकर प्रसाद
लक्ष्मण यादव, संतोष सिंह सहित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...