Saturday, April 29, 2023

जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मनोयोग से लगना होगा: नरेंद्र सिंह

भाजपा के प्रचार वाहन को चुनाव प्रभारी ने किया रवाना
बलिया। नगर पालिका परिषद चुनाव में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को भाजपा के प्रचार वाहन को चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने झंडा दिखाकर रवाना किया। चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए तीन वाहनों को पार्टी कार्यालय नारायणी सिनेमा हॉल से रवाना किया गया।

इस दौरान चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्याशी संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगना होगा। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा। आज भाजपा की सरकार हर वर्ग व समुदाय के लिए जिस जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है उसको लोगों के बीच लाना होगा। कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल ईंजन यानी नगर पालिका परिषद में भी अपनी सरकार बनानी होगी तभी असल विकास संभव हो सकेगा। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस विकास हो रहा है उसे और गति देने के लिए नगर पालिकाओं में भी लोगों को भाजपा प्रत्याशियों को जिताना होगा। 

इस दौरान चुनाव संयोजक अनूप चौबे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, संतोष सिंह, नगर महामंत्री अनिल सिंह, पूर्व नगर महामंत्री अंबरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...