सभासद प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ अर्जुन ने वार्ड में किया जनसंपर्क


मुझ पर विश्वास कर एक बार सेवा करने का दे मौका: कृष्णा कुमार
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के वार्ड नंबर 25 से  सभासद प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ अर्जुन कसेरा ने वार्ड के लोगों से जनसंपर्क किया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए भी मत मांगा।

उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि हम भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं। लेकिन हमें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। लेकिन हम चुनाव लड़ रहे हैं और मेरा चुनाव निशान त्रिशूल है। आप लोग मेरे पर विश्वास करके एक बार सेवा करने का मौका दें जिससे कि हम अपने वार्ड को सुंदर और आदर्श वार्ड बना सके। जनसंपर्क के दौरान मुकेश कुमार, अर्जुन कुमार, मुकेश साहनी, राहुल सिंह, पंकज गुप्ता, मोहित सिंह, रमेश सिंह, जलालुद्दीन, संतोष वर्मा, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी