तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


रेवती पुलिस द्वारा छेड़ी पुलिया के पास से किया गया गिरफ्तार
बलिया। जनपद के थाना रेवती  पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र/कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.04.2023 को थाना रेवती के व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल मय फोर्स द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर एक नफर अभियुक्त सोनू सिंह पुत्र विश्वामित्र सिंह निवासी ग्राम भाखर थाना रेवती जनपद बलिया को छेड़ी पुलिया के पास से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ  गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध  थाना स्थानीय  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 191/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रेवती बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
सोनू सिंह पुत्र विश्वामित्र सिंह निवासी ग्राम भाखर थाना रेवती जनपद बलिया

बरामदगी का विवरण:-
1. 01 अदद देशी तमंचा .12 बोर
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल थाना रेवती, बलिया।
2. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना रेवती जनपद बलिया।
3. का0 संदीप सोनकर थाना रेवती जनपद बलिया।

रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन