Sunday, April 30, 2023

आम जनता की कसौटी पर खरा उतरने को रहूँगा सतत प्रयत्नशील: लक्ष्मण गुप्ता

बलिया नपा अध्यक्ष पद हेतु सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता के समर्थन में गोंगपा व आईपीएस का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता के समर्थन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन 30 अप्रैल दिन रविवार को जापलिनगंज स्थित लक्षमण गुप्ता के सपा कैंप कार्यालय पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड जी की अध्यक्षता तथा इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह के संचालन में आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर लक्ष्मण गुप्ता के  समर्थन में संबोधित करते हुये गोंगपा के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह ने संयुक्त रूप से कहा कि बलिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता सर्वसुलभ, मृदुभाषी सरल स्वभाव के संघर्षशील प्रत्याशी हैं जो हमेशा आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज(आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने कहा की बलिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव सामंतवाद बनाम समाजवाद की हैं। ऐसी स्थिति में निश्चित ही आम जनता समाजवाद के पक्ष में मजबूती से खड़ी होकर अधिकाधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर समाजवाद की पताका को बुलंद करते हुये लक्ष्मण गुप्ता जी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेगी। गोंगपा व आईपीएस के पद्धधिकारि व कार्यकर्ता गण पूरी निष्ठा व उर्जा के साथ बलिया नगर के सभी वार्डो में घूम-घूम करके लक्ष्मण गुप्ता के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर मतदान करने की अपील करेंगे। लक्षमण गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि निश्चित ही स्वच्छ सुन्दर बलिया शहर के विकास के साथ- साथ आम जनता की कसौटी पर खरा उतरने का सतत प्रयत्नशील रहूँगा।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्र संघ के महामंत्री कृष्णा कुमार गोंड, पूर्व बैंक मैनेजर जिला संरक्षक जियुत गोंड, दादा अलगू गोंड, ऐड.अशोक गोंड, लालबाबू गोंड, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, ओमप्रकाश गोंड, पूर्व जिला सचिव चन्द्रशेखर खरवार, वरिष्ठ नेता रामपाल खरवार, सुदेश शाह, संतोष शाह, छोटेलाल गोंड, दीपक गोंडवाना, महेश गोंड, बबलू गोंड रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...