हमारा वार्ड बनेगा क्लीन वार्ड, ग्रीन वार्ड

पवन कुमार गुप्ता पुर्व सभासद ने लिया संकल्प 
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के कदम चौराहा राजपूत नेवरी निवासी पवन कुमार गुप्ता वार्ड नंबर 10 से पूर्व सभासद की पत्नी निधि गुप्ता प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि  पिछले पांच वर्षों में केवल 2 वर्ष ही हमें सेवा करने का मौका मिला। क्योंकि दो वर्ष करोना रहा और एक वर्ष मेरा तबीयत खराब हो चुका था। 
विगत दो वर्षों में हम 70% से 80% हमारे वार्ड में कार्य हो चुके हैं। यदि जनता हमें चुनती है तो बचे हुए कार्य भी इसमें पूरा करा देंगे। साथ ही मेरा संकल्प है कि हमारा वार्ड क्लीन वार्ड और ग्रीन वार्ड बने। जनसंपर्क के दौरान सूरज, पवन पटेल, मिंटू सोनी, अनिल सोनी, सतीश सोनी, त्रिभुवन सोनी, ईश्वर सोनी, संदीप सोनी, अजीत सोनी, मोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता व दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन