जीरा देवी ने वार्ड में किया जनसंपर्क

शहर के वार्ड नंबर 11 से सभासद पद की प्रत्याशी है जीरा देवी
बलिया। नगर पालिका बलिया क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर वार्ड नंबर 11 से सभासद पद की प्रत्याशी जीरा देवी ने वार्ड में जनसंपर्क किया। साथ ही जनता से अपने पक्ष में मत देने की अपील किया। 

उन्होंने मीडिया से वार्ता कर बताया कि यहां की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देती है तो हम अपने वार्ड को एक स्वच्छ और सुंदर वार्ड बनाकर, आदर्श वार्ड बनाने का मेरा संकल्प रहेगा। साथ ही हमारे वार्ड में सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है इस पर भी मेरा विशेष ध्यान रहेगा। हमारे वार्ड में जितने भी गरीब बच्चे हैं उनको अच्छी शिक्षा मिले इस पर मेरा प्रथम प्राथमिकता रहेगा। क्योंकि बच्चे देश के भविष्य है। जब बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज का विकास होगा। जनसंपर्क के दौरान झूलन अंसारी, राजा साहनी, मोनू साहनी, मोनू सा, राजू सा, अंगद सा, मनु साहनी व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी