स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में वार्ड नम्बर दो को मंडलायुक्त से मिला प्रशस्ति-पत्र


सरकार की योजनाओं को घर- घर पहुंचाना रहेगी मेरी प्राथमिकता: संगीता देवी
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के अंतर्गत वार्ड नंबर 2 बनकटा मुहल्ला की सभासद संगीता देवी पत्नी सत्येंद्र गोंड बब्लू को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में आजमगढ़ मंडल आयुक्त द्वारा प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 उन्होंने बताया कि हमारा वार्ड आदर्श वार्ड है। इस बार भी मैं चुनाव लड़ रही हूं और मुझे पूरा उम्मीद है कि इस बार भी यहां की जनता मुझ पर विश्वास कर कर मुझे भारी मतों से विजई बनाएगी। जिससे कि बनकटा का जो भी बचा कुचा कार्य है इसे में पूर्ण करा सकूं। साथ ही बताया कि सरकार की जितनी भी योजनाएं आएंगी उनको घर- घर पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।जनसंपर्क के दौरान बड़े लाल सिंदुरिया, कृष्णा, राजेंद्र कुमार, प्रिंस, अमन, प्रदुमन, मुरारी शर्मा धनजी, राजकुमार, देव कुमार, शाहबाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी