माता रानी के भव्य जागरण का हुआ आयोजन

रातभर लगते रहे माता रानी के जयकारे
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र मां काली मंदिर धर्मशाला रोड पर रामनवमी के दिन 30 मार्च गुरुवार को रात्रि मे माता रानी का भव्य जागरण का आयोजन किया गया जिसमे भजन सेवक सुशील मौर्य पगला बाबा द्वारा किया गया। जो मिर्जापुर के मशहूर कलाकार है। 
आयोजक गोपाल जी रौनियार ने आये हुए सारे भक्तो को स्वागत किया। उन्होंने बताया कि माता बहनो को यह जागरण बहुत अच्छा लगा और उन्हें हमारे से अपील भी किया कि आप ऐसा कार्यक्रम हर साल करे। लगभग 3:30 बजे भोर तक कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान मोती महल के मुन्ना जी, लेडीज कॉर्नर टिंकू गुप्ता, संजय रौनियार, श्याम बाबू रौनियार, राकेश रौनियार, रविंदर, कालिका प्रसाद, जुगनू, कुंदन, चंदन मैनेजर, मीना देवी, रेनू देवी, सुनीता सिंह, रेखा रौनियार, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू पांडे व सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-