Thursday, March 30, 2023

गंगा स्तुति व गंगा आरती के द्वारा हुआ जनजागरण कार्यक्रम


      
हजारों दीप मालाओं से आलोकित हुआ सरोवर 
रसडा (बलिया)। गंगा समग्र- रसड़ा गोरक्ष प्रान्त (उ.प्र.) के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालेश्वर सिंह अमृत सरोवर सराय भारती पर गंगा स्तुति व गंगा आरती के द्वारा जनजागरण कार्यक्रम माँ गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रारंभ हुआ।
प्रातः काल से स्वच्छता अभियान चलाकर सरोवर परिसर की साफ़ सफाई हुई। श्रद्धालु ग्रामीणों रणधीर सिंह, अशोक सिंह, वशिष्ट सिंह, रामप्रकाश सिंह, शशिभूषण सिंह, दिनेश सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, रमेश सिंह, अविनाश सिंह, छोटेलाल सिंह, संत अजय दास, विभाष, प्रभाकर राव, राजमोहन ग्राम प्रधान द्वारा उमाशंकर सिंह विधायक, राजनारायण तिवारी राष्ट्रीय संयोजक जैविक कृषि आयाम, शिवेंद्र बहादुर सिंह, अनुज जी जिला प्रचारक, वशिष्ट नारायण सोनी चेयरमैन रसड़ा, रूद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, जसवंत सिंह, सतीश सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख रसड़ा आदि अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व अंग वस्त्र प्रदान कर हुआ। तत्पश्चात गंगा गीत 
यह कल कल छल छल बहती, 
क्या कहती गंगा धारा का गुंजन.... 
सभी को भक्तिपूर्ण कर दिया। सैकड़ो माताओं बहनों ने गंगा जल युक्त कलश के जल को सरोवर में अर्पित कर गंगा अमृत सरोवर बना दिया हजारों दीप मालाओं से आलोकित सरोवर की शोभा अलौकिक और दिव्य थी। काशी से आये हुए विद्वत अर्चकों के साथ गंगा स्तुति व गंगा आरती का कार्यक्रम सैकड़ो की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु ग्रामीणों द्वारा किया गया। 
गंगा समग्र रसड़ा के जिला संयोजक विनय कुमार बिसेन ने जल, वनस्पति, मिट्टी, वायु का संरक्षण सम्पूर्ण मानव का संरक्षण है, कहकर सह- संयोजक मुकेश सिंह व दीपक वर्मा, सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति सहित सभी आस्थावान ग्रामीणों व अतिथियों का कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाकर जलतीर्थों के प्रति जनजागरण को बल देने के लिए आत्मीय आभार व्यक्त किया। अंकिता, स्वधा, आराध्या, मनीषा, शालू द्वारा निर्मित माँ गंगा की आकर्षक रंगोली ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रान्त गंगा वाहिनी प्रमुख अर्जुन साह, प्रान्त स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डा. सुरेश, सह जिला संयोजक बलिया सुरेन्द्र दुबे, विनय सिंह, डॉ रणविजय सिंह जी, अशोक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अमित सिंह एडीओ, मनीष सिंह दादा, कौशल जी, संदीप सोनी, विशाल, प्रभात, रविंद्र नाथ सिंह, राजेश सिंह, अश्वनी सिंह, उदय नारायण राम, बलवंत सिंह, आशुतोष, आलोक, सुजीत, रवि, पंकज, श्रीकांत, विपेन्द्र सिंह, हरेराम सिंह, अरविन्द सिंह, विवेक, अतुल, आशीष, शेरू सहित जिले के कोने कोने से आये सैकड़ो जन उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...