मानवता के मिशाल बने डॉ राजकुमार यादव

50 फुट ऊपर फंसे पेड़ में से निकला गया पक्षी
वाराणसी। रोटेरियन डा राजकुमार यादव के प्रयास से एक पक्षी का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई।
उक्त घटना के बावत जानकारी देते हुए रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को डॉ राजकुमार यादव जी के घर चाय पीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहाँ एक जानकारी मिली, जो कि यहाँ शेयर करना जरूरी है। कल यानी वृहस्पतिवार को अपने सारनाथ स्थित मकान के छत पर पति और पत्नि दोनो बैठे थे, तभी डॉक्टर साहब की पत्नी की नज़र चमगादड़ की तरह उल्टा लटके हुए एक पक्षी पर नज़र पड़ी। उनको लगा कि कुछ खा रहा है, मगर यहाँ तो बात कुछ और ही था। यह पंक्षी चाइनीज मांझे का शिकार हो गया था। उन्होंने तुरंत 112 नम्बर पर डायल करते हुए मदद की अपील की तुरंत वहाँ दो सिपाही पहुँचे फिर उन्होंने वन विभाग को फोन किया, तब तक खुद रेस्क्यू करके डॉक्टर यादव और दोनो सिपाहियों की मदद से इस पक्षी को 50 फुट ऊपर फंसे पेड़ में से निकला गया। और डॉक्टर यादव ने तुरंत उस पक्षी (कौवे) को प्राथमिक उपचार किया। अभी वह पक्षी डॉक्टर साहब के निगरानी में है, और पहले से बेहतर है। बहुत बहुत धन्यवाद रोटेरियन डाक्टर राजकुमार यादव जी।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन