बलिया टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजय गुप्ता

चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ चुनाव
बलिया। टैक्स बार एसोसिएशन बलिया का चुनाव सोमवार को कराया गया। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू जी के नेतृत्व में यह चुनाव सम्पन्न हुआ।

 अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में  संजय कुमार गुप्ता को 19 मत मिले। वही संतोष कुमार अग्रवाल को 16 मत मिले। इस कांटे की टक्कर में संजय कुमार गुप्ता ने 3 मत अधिक पाकर इस चुनाव को जीत लिया। उनको चाहने वाले मे खुशी की लहर दौड़ उठी। इस दौरान अमित कुमार गुप्ता, कृष्णकांत श्रीवास्तव, शहनाव अख्तर, विनोद वर्मा, प्रदीप वर्मा, अनिल गुप्ता, बीएन पांडेय, अशोक सिंह, गुलाब चंद गुप्ता, विकास गुप्ता, शिखर सहगल, वंशज सहलग, अजय शंकर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन