हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चितबड़ागांव कार्यक्रम में भाग लेंगे अभिजीत सिंह अंकुर

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 27 को आ रहे हैं बलिया
बलिया। युवा समाज सेवी भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष व युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री युवा समाज सेवी अभिजीत सिंह अंकुर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चितबड़ागांव कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 जनपद के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास साथ ही चितबड़ागांव में जनसभा को करेंगे संबोधित। बता दे कि गाजीपुर से बलिया होते हुए रिविलगंज तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 27 फरवरी को बलिया आ रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं मैं काफी हर्षोल्लास देखने को मिल रही है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल से प्रदेश मंत्री युवा समाज सेवी अभिजीत अंकुर सिंह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचेंगे शिलान्यास में सिंह ने बताया कि फोरलेन के निर्माण से एक जनपद से दूसरे जनपद के व्यापारी बंधुआ को लाभ मिलेगा। सड़क व्यवस्था सुदृढ़ होने से इंडस्ट्रियल क्षेत्र में विकास होता है। 

कहा कि यह लिंक मार्ग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से जुड़ेगा। आने वाले दिनों में बिहार और यूपी के बीच काफी सुविधाजनक सड़क कनेक्टिविटी होने से यूपी-बिहार के लोगों को पटना, लखनऊ, दिल्ली के क्षेत्रों में व्यापार करना काफी आसान हो जाएगा।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा