Monday, December 26, 2022

साइबर सेल ने वापस दिलाया साठ हजार रुपये

धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से निकाली गई थी रकम
बलिया। धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 60000/- रूपये (साठ हजार रूपये) खाताधारक के खाते मे साइबर सेल जनपद बलिया द्वारा वापस कराया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी जिसके परिणास्वरूप आज दिनाँक-26.12.2022 को शिकायतकर्ता मुनेन्द्र कुमार के खाते में धोखाधड़ी की  कुल धनराशि मु0-60000/- रूपये (साठ हजार रूपये) वापस कराया गया। शिकायतकर्ता मुनेन्द्र कुमार द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

ज्ञातव्य है कि गत14.09.2022 को शिकायतकर्ता मुनेन्द्र कुमार पुत्र श्री गिरिजा प्रसाद निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दिनांक-31.08.2022 से 07.09.2022 तक मु0- 60000/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है।

साइबर सेल पुलिस टीम बलिया-
1- निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्र प्रभारी साइबर सेल जनपद बलिया 
2- आरक्षी अमरनाथ मिश्रा साइबर सेल जनपद बलिया 
3- आरक्षी शिवचन्द यादव साइबर सेल जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...