Wednesday, December 28, 2022

निकाय चुनाव में जनजातीय आरक्षण पर चुप है भाजपा सरकार


गोंगपा का धरना 28 दिसम्बर को भी रहा जारी
बलिया। नगर निकाय/ नगर पंचायत चुनाव 2012 व 2017 की भांति इस बार भी होने जा रहे निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कार्यालयावधि तक का धरना कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील पर 21वें दिन 28 दिसम्बर दिन मंगलवार को भी जारी रहा। 

धरना सभा को सम्बोधित करते हुए इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 दिसम्बर 2022 को निकाय चुनाव से सम्बन्धित प्रकाशित सूची में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी थी। 2012 व 2017 निकाय चुनाव की भांति होने जा रहे वर्तमान निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का आन्दोलन, धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है इसके बावजूद भी जनजातीय गौरव दिवस मनाने का दिखावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित करने के सवाल पर चुप्पी साधे हुये है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला सचिव परशुराम खरवार ने कहा कि आदिवासियों, जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का आन्दोलन आगे भी जारी रहेगा।

धरना सभा में प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, जिला सचिव परशुराम खरवार, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, रामसेवक खरवार, शिवशंकर खरवार, दुर्गविजय खरवार, हीरालाल गोंड, श्रीभगवान गोंड, सिकन्दर गोंड, गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, रामचन्द्र जेठवन्त, प्रधान मुन्ना गोंड, अश्वनी गोंड, प्रदीप गोंड, महेन्द्र गोंड, सूरज गोंड, विजय गोंड, कृष्णा गोंड रहे। धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड तथा संचालन जिला सचिव परशुराम खरवार ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...