मरीजो में खाद्य सामग्री वितरित कर मनाई अपने दादा की पुण्यतिथि

स्व0 अजय कुमार सिंह एड0 के 10वी पुण्यतिथि पर पौत्र अनिकेत वर्धन ने किया वितरण
बलिया। जनपद के स्व0 अजय कुमार सिंह एडवोकेट की 10वीं पुण्यतिथि उनके पौत्र छात्र नेता अनिकेत वर्धन सिंह ने सदर अस्पताल बलिया  में इलाजरत मरीजों को खाद्य सामग्री वितरण कर मनाया। 

इस दौरान मरीजों से बातचीत कर उनका स्वास्थ्य के बारे में जाना तथा जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की। इस मौके पर अनिकेत वर्धन ने बताया कि लगातार दस वर्षो से पुण्यतिथि के अवसर पर मरीजों को खाद्य सामग्री एवं गरीब असहाय लोगो कंबल वितरण करते आ रहे है इस दौरान डाo रितेश सोनी ने अनिकेत के द्वारा किए गए  कार्यों की सराहना की।

 इस मौके पर डाo आर के झा, संजय सिंह, अभिषेक, ओम प्रकाश,विपुल, अमन, हर्षित, सुनील, अजय रावत, शक्ति, वैभव, गौरव के साथ अन्य सहयोगी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन