Saturday, December 31, 2022

गोंडवाना के धरने को ग्राम प्रधान छोटेलाल राम ने भी दिया समर्थन

31 दिसम्बर दिन शनिवार को भी जारी रहा गोंगपा का धरना
बलिया। नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एसटी) हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील पर चल रहा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना 31 दिसम्बर दिन शनिवार को भी जारी रहा। आन्दोलन धरना को समर्थन देते हुए ग्राम पंचायत बन्धूचक के प्रधान छोटेलाल राम ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव 2012 व 2017 में जिस प्रकार से अनुसूचित जनजाति हेतु सभासद की सीटें आरक्षित थी। उसीप्रकार वर्तमान समय में होने जा रहे निकाय चुनाव में भी संवैधानिक रूप से अनुसूचित जनजाति की सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। आगे कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु हम सभी एसटी, एससी, ओबीसी समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारा कायम कर संगठित संघर्ष, एकजुट राष्ट्रव्यापी आन्दोलन छेड़ने व भारतीय संविधान की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर व जागरूक रहने की आवश्यकता है। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा देश को दिये गये संविधान के राज में ही सभी भारतवासियों के साथ न्याय सम्भव है। 

धरना सभा में प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संरक्षक दादा अलगू गांेड, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, रामसेवक खरवार, शिवशंकर खरवार, दुर्गविजय खरवार, मनोज शाह, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, दिनेश गिरि, संदीप गिरि, रविकान्त खरवार, बन्टी गोंड, भूवनेश्वर गोंड, रामनरायन गोंड, रामचन्द्र जेठवन्त, अरविन्द गोंडवाना रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...