सिक्किम में शहीद जवानों के शहादत के याद में निकला कैंडल मार्च

दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
सिकंदरपुर (बलिया)। सैनिक सेवा संस्थान सिकंदरपुर द्वारा सिक्किम में सेना के ट्रक हादसे में शहीद हुए 16 बहादुर जवानों के शहादत में संस्था के छुट्टी पर आए हुए सदस्य तथा क्षेत्र के संस्था के युवा ग्रुप के भाइयों द्वारा मां कल्पना देवी स्थान से बाजार होते हुए स्टेशन तक कैंडल मार्च यात्रा किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखा गया।

इसका नेतृत्व संस्थान के प्रबंधक प्रमोद यादव ने किया। इस दौरान संगठन के कार्यालय संचालक दीपक सिंह व्यवस्थापक रामबाबू कानूनी सलाहकार धर्मेंद्र सिंह, रमाकांत जी, पूर्व सैनिक सुभाष जी, मुना सिंह, दुर्गेश राय, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, विशाल सोनी, संदीप शर्मा, विवेक सोनी, डॉ उमेश चंद्र, डीएम अनुज ठाकुर, अमित जी, कादिर, सोनू गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नसीफ, मोहम्मद सैफ हेमंत, अनूप कुमार, राहुल कुमार, दिलीप शर्मा, आदित्य गुप्ता, अभिमन्यु शर्मा, राहुल वर्मा एवं अन्य संस्था के सहयोगी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन