निकाय चुनाव में जनजातियों को आरक्षण देने के प्रति भाजपा सरकार असंवेदनशील

शुक्रवार को भी जारी रहा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना
बलिया। निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीट आरक्षित करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कलेक्ट्रेट मांडल तहसील पर कार्यालय अवधी तक का अनिश्चितकालीन धरना 30 दिसंबर दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।

धरना सभा को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह ने कहा कि 8 दिसंबर से ही अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ है। इसके बावजूद भी प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से अनुसूचित जनजातियों को नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद चुनाव में आरक्षण देने के सवाल कोई बयान न आना इस बात का द्योतक है कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनजातियों के संवैधानिक अधिकार निकाय चुनाव में आरक्षण देने के प्रति असंवेदनशील है। धरना सभा को प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड. तहसील अध्यक्ष संजय गोंड आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, मनोज शाह, अरविंद गोंडवाना, दुर्गविजय खरवार, रामसेवक खरवार, शिव शंकर खरवार, रामचंद्र गोंड ने भी संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन